उज्जैन शहर: गीता भवन का मुख्यमंत्री ने किया लोकार्पण सांदीपनि आश्रम में गुरु पूर्णिमा के अवसर पर हुए शामिल
गुरु पूर्णिमा के अवसर पर बुधवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कई कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। उन्होंने देवास रोड स्थित करीब 34 करोड़ रुपए की लागत से बने नए गीता भवन का लोकार्पण किया।इसके बाद राज्य स्तरीय 'गुरु पूर्णिमा महोत्सव' एवं महर्षि सांदीपनि अलंकरण समारोह में शामिल होकर नव चयनित प्राथमिक शिक्षकों को नियुक्ति पत्र वितरित किए।