फतेहाबाद: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे के 21 माइल स्टोन पर बस ने ट्रक को मारी टक्कर, 2 लोग हुए घायल
Fatehabad, Agra | Aug 26, 2025 आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे के 21 वे माइलस्टोन पर टोल प्लाजा के नजदीक बीती सोमवार रात एक बस आगे चल रहे ट्रक में टकरा गई । जिसके चलते बस में बैठी दो सवारियां घायल हो गई। जानकारी पर पहुंची यूपीडा और पुलिस की टीम ने दोनों घायल सवारियों को उपचार के लिए फतेहाबाद के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया है। वही बस और ट्रक को रास्ते से हटाया।