फतेहाबाद: फतेहाबाद के भलोखरा में स्कूल में मेधावियों का सम्मान किया गया, तहसीलदार रहे मौजूद
Fatehabad, Agra | Aug 25, 2025 फतेहाबाद के ग्राम भलोखरा के नेताजी हिम्मत सिंह इंटर कॉलेज में सोमवार को मेधावियों का सम्मान किया गया। इस दौरान तहसीलदार बबलेश कुमार भी मौजूद रहे। इस दौरान यूपी बोर्ड की परीक्षा में 80% से अधिक अंक पाने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान किया गया।