झांसी: झांसी में लोगों के मोबाइल पर आया अलर्ट मैसेज, अगले 24 घंटों में भीषण लू चलने की चेतावनी
Jhansi, Jhansi | May 19, 2026 झांसी में गर्मी ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। मोबाइल फोन पर मंगलवार की दोपहर 3 बजे आए सरकारी अलर्ट मैसेज में अगले 24 घंटों के दौरान भीषण लू चलने की अत्यधिक संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने लोगों को दोपहर के समय घरों से बाहर निकलने से बचने की सलाह दी है। अलर्ट में कहा गया है कि तेज गर्म हवाओं और बढ़ते तापमान की वजह से हीट स्ट्रोक का खतरा बढ़ सकता है।