अररिया: अररिया में बांस के खुटे पर लटक रही बिजली, 1 किमी दूर से तार खींचकर रोशनी फैलाने की कोशिश
Araria, Araria | May 29, 2026 अररिया जिला के सदर प्रखंड अंतर्गत झमटा पंचायत के दर्जनों ग्रामीण आज भी बांस के खुटे के सहारे बिजली का उपयोग करने को मजबूर हैं। बिहार सरकार के ‘हर घर बिजली’ के दावे की हकीकत यहां बांस पर लटकती चिख-चिख करती बिजली की तारों में साफ दिख रही है।