हेरहंज: वाहन जांच अभियान के तहत 18 वाहनों पर 156000 का लगाया गया जुर्माना
जिले में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से आज शुक्रवार को बालूमाथ थाना क्षेत्र में विशेष वाहन जांच अभियान चलाया गया।अभियान का नेतृत्व जिला परिवहन पदाधिकारी उमेश मंडल ने किया। वाहन जांच अभियान बालूमाथ थाना क्षेत्र के दुर्घटना संभावित क्षेत्रों मक़ईयाटांड पिकेट, टमटम टोला तथा चितरपुर में चलाया गया।