चक्रधरपुर मंडल की रेलवे सुरक्षा बल उड़नदस्ता टीम ने नशे के कारोबार के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल की है।राउरकेला रेलवे स्टेशन पर छापेमारी कर 25 किलो अवैध गांजा के साथ चार तस्करों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सुनील कुमार, मुन्ना पटेल, धर्मेंद्र पटेल और अजय मांझी के रूप में हुई है। यह जानकारी रविवार को 6:00 बजे टाटानगर आरपीएफ ने दी है।