बिसवां कोतवाली क्षेत्र के बुढ़नापुर गांव में गुरुवार को एक हृदयविदारक हादसा हो गया। गांव में घर के पड़ोस में संचालित लकड़ी के चम्मच बनाने की फैक्ट्री में खेल रही आठ वर्षीय मासूम बच्ची दुर्घटना का शिकार हो गई। हादसे में गंभीर रूप से घायल बच्ची की उपचार के दौरान मौत हो गई, जिससे परिवार में कोहराम मच गया। हादसे में नईम की आठ वर्षीय पुत्री शाहिदा की मौत हुई है।