अशोकनगर अचानक बाइक अनियंत्रित होकर फिसलने से एक बाइक चालक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मिली जानकारी के अनुसार जिले के जसैया निवासी तिलक पुत्र भगवत सिंह अहिरवार उम्र 34 वर्ष रविवार की दोपहर 1 बरखेड़ा गांव से अपने घर जा रहा था इसी दौरान बमूरिया गांव के पास उसकी बाइक अचानक से अनियंत्रित होकर फिसल गई जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।