मदनपुर: पहरचापी मोड़ के पास कुत्ते को बचाने में बाइक पलटी, पिता की आंखों के सामने बेटी की हुई दर्दनाक मौत
मदनपुर थाना क्षेत्र के एनएच-19 पर पहरचापी मोड़ के समीप बुधवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में 28 वर्षीय विवाहिता की मौत हो गई, जबकि उसके पिता गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा उस समय हुआ जब बाइक के सामने अचानक एक कुत्ता आ गया। उसे बचाने के प्रयास में बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई। मृतका की पहचान अंजली कुमारी (28 वर्ष), पिता भरत पासवान, निवासी शिवनाथ बिगहा (मदनपुर)