चूरू: होटल डीलक्स में लगी आग, दमकल ने समय रहते पाया काबू
Churu, Churu | Jun 9, 2026 चूरू के पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस के सामने स्थित होटल डीलक्स में मंगलवार को अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। होटल के ग्राउंड फ्लोर पर रखे सोफे में लगी आग ने देखते ही देखते आसपास के हिस्से को अपनी चपेट में ले लिया। आग लगने के समय तीन मंजिला इस होटल में लोग भी ठहरे हुए थे। होटल कर्मचारियों के अनुसार आग ग्राउंड फ्लोर में रखे सोफे से शुरू हुई।