राजगढ़: राजगढ़ विधायक अमर सिंह यादव ने खिमाखेड़ी में स्थित माता मंदिर पर की पूजा-अर्चना
राजगढ़ विधायक अमर सिंह यादव ने राजगढ़ विधानसभा क्षेत्र के खीमाखेड़ी गांव पहुंचकर बुधवार को सुबह 11:00 बजे करीब माता मंदिर पर पूजा अर्चना की इस दौरान उन्होंने क्षेत्र की खुशी की कामना भी की और ग्रामीणों से चर्चा कर उनकी समस्याएं सुनी और सुझाव भी लिए। इसके साथ ही अन्य विषयों पर उनसे चर्चा भी की।