कैराना: कैराना में पानीपत बाईपास फ्लाईओवर के निकट दो बाइकों की भिड़ंत, चचेरे भाइयों समेत तीन लोग हुए घायल
Kairana, Shamli | May 27, 2026 कैराना कोतवाली क्षेत्र के पानीपत बाईपास फ्लाईओवर के निकट सड़क हादसा सामने आया है। यह हादसा बुधवार की प्रातः करीब नौ बजे का बताया जा रहा है। बताया गया है कि गांव मंडावर निवासी कादिर अपने चचेरे भाई नदीम के साथ बाइक द्वारा जनपद बागपत के गांव कुरड़ी में रिश्तेदारी में जा रहा था। जैसे ही उनकी बाइक पानीपत बाईपास फ्लाईओवर के पास पहुंची, तभी भिड़ंत हो गई।