टेहरोली: नागर में भीम राव अंबेडकर मिनी स्टेडियम का शुभारंभ विधायक गरौठा ने किया
भीमराव अंबेडकर मिनी स्टेडियम का बामौर विकासखण्ड में गरौठा विधायक जवाहरलाल राजपूत और विधान परिषद सदस्य रमा आरपी निरंजन ने विधिवत पूजन कर उद्घाटन किया। इस मौके पर सांस्कृतिक टीम मथुरा वृंदावन से आई जिसने भक्ति पूर्ण गीतों के बीच नृत्य और मथुरा वृंदावन की होली खेल उपस्थित जन समुदाय का दिल जीत लिया है |