हरदा: शहर के 10 वार्डों में पेयजल पाइपलाइन नालियों में, आधी आबादी खराब पानी पीने को मजबूर, नगर पालिका ने टेंडर प्रस्तावित किया
हरदा शहर के लगभग 10 वार्डों में पेयजल पाइपलाइनें सालों से नालियों के बीच से गुजर रही हैं। इससे शहर की आधी आबादी दूषित पानी पीने को मजबूर है। यह स्थिति तब सामने आई है जब देश के स्वच्छ शहरों में शुमार इंदौर के भगीरथपुरा में दूषित पानी से 14 लोगों की मौत हो चुकी है। पूर्व और वर्तमान परिषदों ने इस गंभीर समस्या पर ध्यान नहीं दिया है।