मेरठ: मेरठ में 9 दिन से लापता युवक की लाश मिली, बागपत से शादी में आया था, तालाब में बहती दिखी डेडबॉडी, पुलिस जांच में जुटी
Meerut, Meerut | Jan 19, 2025 मेरठ के रोहटा से गायब युवक वासु राठी की आज लाश मिली है। बताया जा रहा है कि मूलरूप से बागपत बसा टीकरी निवासी युवक वासु राठी अपने घर से 11 जनवरी से लापता था। आज रविवार को पूरे 9 दिन बाद उसकी डेडबॉडी रोहटा थाना क्षेत्र में ही जोहड़ से बरामद हुई है। आते-जाते लोगों ने जोहड़ में कुछ अजीब से चीज को देखा तो पुलिस को सूचना दी।