भवनाथपुर: भवनाथपुर में दो सड़क हादसे, तीन गंभीर रूप से घायल, कई लोग चोटिल
भवनाथपुर थाना क्षेत्र में गुरुवार को शाम दो अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि आधा दर्जन लोगों को हल्की चोटें आई हैं। पहली दुर्घटना हीरो शोरूम के पास दो बाइक की आमने-सामने टक्कर में हुई, जिसमें अमन विश्वकर्मा गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं दूसरी घटना रोहनिया गांव के पास बाइक और ऑटो की सीधी भिड़ंत में हुई, जहां अभिमन्यु गुप्ता और सुश