मंदसौर: पुलिस अधीक्षक कार्यालय में जनसुनवाई का किया गया आयोजन, आवेदकों के आवेदन पर पुलिस अधीक्षक ने किया त्वरित निराकरण
मंदसौर मंगलवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय जिला मंदसौर में आवेदको की शिकायतों की सुनवाई हेतु प्रति मंगलवार जनसुनवाई का आयोजन किया जाता है। इसी क्रम में आज भी जनसुनवाई का आयोजन किया गया। जिसमे आवेदको के आवेदन पर पुलिस अधीक्षक महोदय अनुराग सुजानिया द्वारा आवेदको की समस्या सुनने के उपरांत उनके आवेदन पर त्वरित कार्यवाही करवाई गई।