धमतरी के किसानों ने खरीफ सीजन में डीएपी और यूरिया खाद की कमी को लेकर कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। किसानों का कहना है कि उन्हें केवल एक-एक बोरी खाद मिल रही है, जो खेती के लिए पर्याप्त नहीं है। कृषि विभाग खाद वितरण में समस्या होने की बात स्वीकार कर चुका है।