कानपुर: मकान मालिक और उसके बेटों की पिटाई से आहत युवक ने की आत्महत्या, पिटाई का वीडियो हुआ वायरल
मकान मालिक और उसके बेटों की पिटाई से आहत युवक ने जान दे दी। आरोपियों ने पहले उसे प्लास्टिक के पाइप से पीटा। फिर बाल पकड़कर उसे कमरे से बाहर घसीट लाए। इसके बाद फर्श पर गिराकर लात-घूसों से मारा। बाल पकड़कर उसका सिर फर्श पर बार-बार पटका। जिसका वीडियो बुधवार 4 बजे वायरल हो गया। इसके बाद युवक ने कमरे का दरवाजा बंद करके सुसाइड कर लिया।