रसूलाबाद: रसूलाबाद क्षेत्र के किसान रजवाहा सूखा के कारण धान की पौध बचाने के लिए सिंचाई संकट से जूझ रहे
रसूलाबाद क्षेत्र अंतर्गत धान की खेती के महत्वपूर्ण दौर में किसान सिंचाई संकट से जूझ रहे हैं।रामगंगा नहर से निकले रजवाहे में पानी न आने से धान की पौध तैयार करने में किसानों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। भीषण गर्मी और तेज धूप के बीच किसान निजी ट्यूबवेलों और डीजल पंपिंग सेटों के सहारे सिंचाई करने को मजबूर हैं, जिससे उनकी लागत लगातार बढ़ रही है।