नारायणपुर: नारायणपुर में भीषण सड़क हादसा: खड़े ट्रक में हाइवा की टक्कर, चालक घायल
नारायणपुर बस स्टैंड चौक पर एनएच-31 पर एक बड़ा हादसा हो गया। सड़क किनारे खड़े एक ट्रक में तेज रफ्तार हाइवा ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि हाइवा चालक मो. रियाज (21), पिता–मो. साजूद, निवासी मुस्लिम गंज मुस्लिम टोला, जिला साहिबगंज (झारखंड) वाहन के मलबे में बुरी तरह फंस गया और करीब एक घंटे तक अंदर ही तड़पता रहा।