दादरी: सेक्टर 19 स्थित मजिस्ट्रेट कार्यालय में सोशल मीडिया पर फैलती अश्लीलता के खिलाफ दिया गया ज्ञापन
रविवार की दोपहर 2 बजे भारतीय किसान संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेन्द्र यादव के नेतृत्व में नोएडा नगर मैजिस्ट्रेट कार्यालय सेक्टर 19 में बचत अधिकारी शलभ राठी को गृहमंत्री भारत सरकार के नाम देश में सोशल मीडिया की सभी वेबसाइट पर बढ़ती अश्लीलता के विरोध में ज्ञापन सौंपा। राजेन्द्र यादव ने कहा कि भारत देश सभ्यता एवं संस्कृति का देश है।