सूरतगढ़ के जनसेवा केंद्र में बाबासाहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस पर 2 दिव्यांगजनों को स्कूटी वितरित की गई। विधायक डूंगरराम गेदर ने शनिवार को MLA कोटे से इन स्कूटियों की चाबी और दस्तावेज सौंपे। करीब 2 लाख की दो स्कूटियां 10SPD सरदारपुरा निवासी संतोष देवी और 1LLP पालीवाला बस्ती के आदिवासी दिव्यांग दीनाराम डागला को दी गई।