जमुई: मुख्यमंत्री की संभावित 'समृद्धि यात्रा' की तैयारी को लेकर DM ने विकास योजनाओं की समीक्षा की, दिए आवश्यक निर्देश
Jamui, Jamui | Mar 11, 2026 मुख्यमंत्री की संभावित 'समृद्धि यात्रा' के सफल आयोजन और जिले के विकास की वास्तविक तस्वीर प्रस्तुत करने के उद्देश्य से DM नवीन ने समीक्षा बैठक की। इस महत्वपूर्ण बैठक के दौरान DM ने जिले में संचालित 'सात निश्चय-2' समेत अन्य सभी महत्वाकांक्षी योजनाओं की वर्तमान प्रगति का विस्तृत जायजा लिया। उक्त जानकारी बुधवार की शाम 5:30 बजे दी गई है।