बड़वानी: पुलिस परेड ग्राउंड पर 'उत्साह नया- खेले युवा 2026' के तहत पुलिस प्रीमियर लीग का शुभारंभ
बड़वानी-जिला पुलिस बड़वानी द्वारा “उत्साह नया- खेलें युवा 2026” के तहत पहली बार पुलिस प्रीमियर लीग (PPL) का भव्य शुभारंभ परेड ग्राउंड, डीआरपी लाइन में किया गया। रविवार रात कार्यक्रम का आगाज़ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इस मौके पर सांसद गजेंद्र सिंह पटेल-सुमेर सिंह सोलंकी, विधायक राजन मंडलोई, पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रेम सिंह पटेल व जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।