कुकड़ू: कुमारी गांव में दिनदहाड़े हाथियों का झुंड घुसा, धान की फसल रौंदी, किसानों में दहशत
कुकड़ू प्रखंड क्षेत्र के कुमारी गांव में रविवार सुबह करीब सात बजे दिन के उजाले में जंगली हाथियों का झुंड पहुंच गया. हाथियों ने किसानों के खेतों में लगी रबी धान की फसल को अपना आहार बनाते हुए रौंदकर पूरी तरह बर्बाद कर दिया. इससे किसानों को भारी नुकसान हुआ है और ग्रामीणों में दहशत का माहौल व्याप्त है. ग्रामीणों के अनुसार हाथियों का झुंड गांव और खेतों के आसपास क