उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी प्रदेश अध्यक्ष अजय राय पूर्व मंत्री के निर्देशानुसार जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित के नेतृत्व में सामाजिक न्याय के पुरोधा मान्यवर काशीराम की जन्म जयंती के अवसर पर शहर में स्थित काशीराम पार्क में कांग्रेसियों नें माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए उन्हें याद किया है।