मैनपुरी: देवी रोड पर कार की टक्कर से बाइक सवार एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत
मैनपुरी कोतवाली क्षेत्र के ताबेपुर निवासी संजय पुत्र रमेश चंद्र अपनी बहन बच्चे और जीजा धर्मेंद्र के साथ बाइक से सवार होकर फिरोजाबाद से घर वापस गांव में गमी में जा रहा था। जैसे ही देवी रोड पर पहुंचा तभी तेज रफ्तार कर में बाइक में टक्कर मार दी जिसमें तीनों लोगों की दर्दनाक मौत हो गई वहीं जैसे ही घटना की जानकारी परिजनों को हुई तो परिवार में कोहराम मच गया।