राजसमंद: नगर परिषद ने तालेड़ी नदी की सफाई का कार्य प्रारंभ किया
राजसमंद। बीते दिनों हुई अतिवृष्टि के कारण तालेड़ी नदी के आसपास की कॉलोनियों एवं खेतों में जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गई थी, जिसको देखते हुए जिला कलक्टर अरुण कुमार हसीजा द्वारा तालेड़ी नदी में अवरोध हटाकर गहराई बढ़ाने हेतु निर्देश प्रदान किए गए। इन निर्देशों की पालना में नगर परिषद राजसमंद ने सफाई एवं खुदाई अभियान का शुभारंभकिया।