राजसमंद: ग्राम विकास अधिकारी संघ की अनूठी पहल: केलवा गौशाला में 1051 पौधे लगाकर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
ग्राम विकास अधिकारी संघ की अनूठी पहल: केलवा गौशाला में 1051 पौधे लगाकर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश, राजसमंद विधायक सहित के अधिकारी उपस्थित रहे। राजसमंद में पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए ग्राम विकास अधिकारी संघ ने केलवा स्थित श्री नवल श्याम कृष्ण गौशाला परिसर की 20 बीघा चारागाह भूमि पर 1051 पौधों का सामूहिक पौधारोपण किया।