सागर में रहली थाना क्षेत्र के चांदपुर गांव में शनिवार को बस स्टैंड के पास युवक का खून से लथपथ अवस्था में शव मिला है। आसपास के लोगों ने शव देखा तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा बनाया। मृतक की पहचान अनिल अहिरवार (38) निवासी चांदपुर के रूप में हुई है। जांच के दौरान मृतक के सिर समेत शरीर पर चोटों के निशान मिले हैं।