सहजनवां थाना क्षेत्र में शनिवार को चकिया सेक्टर-26 कट पर हुए सड़क हादसे में दूध टैंकर ने बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार दी। दुर्घटना में आदित्य यादव और संदीप यादव गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों युवक भीटी रावत आईटीआई स्कूल से फार्म जमा कर लौट रहे थे।