प्रतापपुर: प्रतापपुर देवी मंडप के पास दो मोटरसाइकिलों की टक्कर में दो घायल
प्रतापपुर : प्रखंड मुख्यालय स्थित देवी मंडप के समीप रविवार को दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर में दो व्यक्ति घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। बताया जा रहा है कि रविवार होने के कारण प्रतापपुर में साप्ताहिक बाजार लगा था, जिससे