कानपुर: चकेरी में पारिवारिक विवाद के समझौते के दौरान चाकू से जानलेवा हमला,तीन लोग घायल
चकेरी थाना क्षेत्र में पारिवारिक विवाद के समझौते के दौरान चाकू से जानलेवा हमला कर दिया गया। हमले में तीन लोग घायल हुए हैं। पीड़िता निर्मला कश्यप ने बताया कि समझौते के दौरान बड़े जेठ के दामाद ने अपने साथियों संग चाकू से हमला कर दिया। जिसमें तीन लोग घायल हुए हैं lथाना प्रभारी ने जानकारी दी दो की हालत गंभीर है। सभी का उपचार कराया जा रहा है।