गाण्डेय: गांडेय के बेलडीह गांव में हृदयविदारक घटना, बेटी की विदाई के दौरान मां की मौत, खुशियां मातम में बदली
Gandey, Giridih | Apr 29, 2026
गांडेय थाना क्षेत्र के बेलडीह गांव में बुधवार की अहले सुबह करीब 4 से 5 बजे के बीच एक ह्रदयविदारक घटना सामने आया। यहाँ उस वक्त खुशियां मातम में बदल गईं, जब बेटी की विदाई के दौरान मां की करंट लगने से मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक बेलडीह निवासी मंटू वर्मा की पुत्री की शादी का कार्यक्रम था। मंगलवार की रात्रि को बारात आया था।।