मुरैना नगर: आंधी-बारिश से छर्रा गांव में भारी तबाही, दीवारें गिरीं, दो महिलाएं घायल, वीडियो वायरल
मुरैना के नूराबाद थाना क्षेत्र के छर्रा का पूरा गांव में शुक्रवार शाम आई तेज आंधी, बारिश और ओलावृष्टि से भारी नुकसान हुआ। तेज हवा से दो मकानों की दीवारें गिर गईं, जिससे दो महिलाएं घायल हो गईं। शनिवार शाम घटना के वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुए। कई पेड़ और बिजली पोल भी गिर गए। एक ट्रैक्टर क्षतिग्रस्त हुआ और एक भैंस गंभीर रूप से घायल होना बताया गया।