ग्वालियर गिर्द: मसाला कारोबारी ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या, इलाके में शोक का माहौल
जनकगंज थाना क्षेत्र से एक दुखद घटना सामने आई है,जहां मसाला कारोबारी ने कथित रूप से अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी।पता चला कि कारोबारी ने रात में परिवार के साथ सामान्य रूप से समय बिताया और खाना खाने के बाद वह अपने कमरे में चले गए, देर रात जब काफी समय तक बाहर नहीं आए तो परिवार को चिंता हुई। इसके बाद कमरे में जाकर देखा गया तो वे फंदे पर लटके मिले।