अपर जिला मजिस्ट्रेट वित्त एवं राजस्व सलिल कुमार पटेल के द्वारा गुरुवार रात्रि 8:00 बजे सहारनपुर पुलिस की सशक्त पैरवी के चलते, धारा 3 यूपी गुंडा एक्ट के अंतर्गत दोषी एक अभियुक्त अनवर उर्फ अनवार को 6 माह के लिए जनपद की सीमाओं से निष्कासित किया गया। जिला बदर अभियुक्त केवल न्यायिक कार्य हेतु ही जनपद की सीमाओं में प्रवेश कर सकेगा।