कटनी नगर: खिरहनी फाटक ओवरब्रिज पर एक तेज रफ्तार बाइक ने अन्य बाइक को मारी टक्कर, नीचे गिरते ही लगी आग
कटनी के खिरहनी फाटक ओवर ब्रिज में हुआ हादसा| गोटेगांव निवासी दो युवकों को पीछे से मोटरसाइकिल पर ही तेज रफ्तार से आ रहे तीन युवकों ने जोरदार टक्कर मार दी|टक्कर मारने के बाद युवक नीचे गिरे,और उसके बाद टक्कर मारने वाले युवकों की मोटरसाइकिल में आग लग गई| जब तक फायर ब्रिगेड आई वाहन जलकर खाक हो गया| वहीं घायलों को स्वजनों ने निजी अस्पताल में भर्ती कराया है|