सिकंदरा: कंचन ढाबा के पास हाईवे पर तेज रफ्तार कंटेनर अनियंत्रित होकर यूरिया पंप की दुकान में घुसा, बड़ा हादसा टल गया
सिकंदरा थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे किनारे स्थित कंचन ढाबा के पास बुधवार देर रात करीब 12 बजे एक तेज रफ्तार कंटेनर ट्रक अनियंत्रित होकर हाईवे किनारे स्थित यूरिया पंप की दुकान में जा घुसा। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार कंटेनर ट्रक औरैया की ओर जा रहा था। इसी दौरान चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा, जिससे कंटेनर सड़क किनारे स्थि