ओसवाल चीनी मिल द्वारा किसानों के गन्ने का भुगतान न किए जाने को लेकर आक्रोशित किसानों से मिलने गांव पहुंची सुनीता गंगवार ने कहा 2 साल से किसानों को जिस तरह से मूर्ख बनाया जा रहा है सरकार द्वारा व जनप्रतिनिधियों द्वारा एवं मिल द्वारा यह किसानों का अपमान है और किसानों के प्रति घोर अपराध है। 27 अक्टूबर को नवाबगंज तहसील में किसान पहुंचकर शिकायत करेंगे।