सिंगरौली: एसडीओपी मोरवा कृष्ण कुमार पाण्डेय ने मोरवा थाने का किया औचक निरीक्षण
जिला सिंगरौली के मोरवा थाना का किया गया अचौक निरीक्षण। पुलिस अधीक्षक सिंगरौली निवेदिता गुप्ता के निर्देशन पर एसडीओपी मोरवा कृष्ण कुमार पाण्डेय ने थाना का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाना परिसर के माल खाना, स्टोर रूम ,विवेचक कक्ष, हवालात, सीसीटीएनएस कक्ष का जायजा लेते हुए मौके पर उचित दिशा निर्देश दिए।