सिंगरौली: कलेक्ट्रेट सभागार में कलेक्टर चंद्रशेखर शुक्ला जी ने सुलियरी तथा धिरौली कोल परियोजना का समीक्षा किया।
कलेक्ट्रेट सभागर में कलेक्टर श्री चन्द्रशेखर शुक्ला के द्वारा सुलियरी तथा धिरौली में स्थित कोल परियोजनाओ के भूअर्जन की समीक्षा की गई। कलेक्टर ने महान इनर्जेन लिमिटेड तथा एपी.एम डीसी द्वारा भू अर्जन से संबंधित समस्याओं की समीक्षा करते हुये निर्देश दिये कि 2007, 2009 के आधार पर बने पंचनामा के अनुसार तथा 2022 के पहले बने निर्माण कार्यो पर ही मुआवजा दिया जायेगा।