खरगोन। शहर में मोहर्रम पर्व श्रद्धा, आस्था और पारंपरिक उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। सातवीं तारीख को रंगरेजवाड़ी और खसखसवाड़ी क्षेत्र से दो अखाड़ों के भव्य चल समारोह निकाले गए, जिनमें बड़ी संख्या में युवाओं ने भाग लिया। डीजे पर धार्मिक नग्मों और कव्वालियों की धुन पर युवाओं ने लाठी चलाने के पारंपरिक प्रदर्शन और हैरतअंगेज करतब दिखाए।