फरसगांव थाना क्षेत्र के ग्राम मांझीआठगांव मांझापारा निवासी 24 वर्षीय युवक संजय मरकाम पिता स्व बुधराम ने शनिवार की शाम अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. परिजनों की रिपोर्ट पर फरसगांव थाना पुलिस ने रात करीब 8:30 बजे घटना स्थल पर जाकर मृतक के शव को फंदे से निकालकर जांच पंचनामा की कार्यवाहि के बाद पोस्टमार्टम हेतु शव को चीरघर में रखा गया है.