भोरे: बीते कल तेज धमाके की आवाज से भोरे प्रखंड क्षेत्र में दिन भर रही हलचल, मिसाइल गिरने की अफवाह ने उड़ाई सबकी नींद
भोरे प्रखंड क्षेत्र में बीते कल हुए तेज धमाके की आवाज से दिन भर हलचल तेज रही। तेज धमाके जैसी आवाज में लोगों को दहशत में डाल दिया। आवाज इतनी तीव्र थी कि कई ग्रामीणों को लगा मानो आसपास किसी स्थान पर पड़ा विस्फोट हुआ है। कुछ लोगों ने इस विस्फोटक पदार्थ के फटने से जोड़ा। जबकि कई ग्रामीणों के बीच मिसाइल या किसी अज्ञात वास्तु के गिरने की अफवाह फैल गई।