कन्नौज के तिर्वा के सुजानसराय रोड पर ईशन नदी धोबी घाट पुल के पास पुलिस वाहन चेकिंग अभियान चला रही थी। तभी आधी रात को उन्नाव के सदर कोतवाली क्षेत्र के आदर्श नगर निवासी आर्यन उर्फ बृजेंद्र बाइक लेकर निकला। बाइक की नंबर प्लेट में तीन अंकों का नंबर था। इससे शक हुआ तो आरोपित को दौड़ाकर पकड़ लिया। पूछताछ की तो आरोपित बदमाश निकला। इससे जेल भेज दिया है