भरथना: बकेवर कस्बे के लखना मार्ग पर दो बाइकों की भिड़ंत में युवक गंभीर घायल, पैर टूटा
बकेवर थाना क्षेत्र के अंतर्गत लखना मार्ग स्थित कूट-कूट शाला के पास रविवार देररात करीब 8:30 बजे दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई, जिसमें एक बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि दूसरा बाइक सवार मौके से फरार हो गया।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाइक सवार युवक तेज रफ्तार में बाइक चला रहा था। इसी दौरान बाइक का संतुलन बिगड़ गया और हादसा हो गया।