बाड़मेर: महात्मा गांधी उच्च माध्यमिक विद्यालय स्टेशन रोड की लैब में हुई चोरी, प्रधानाचार्य ने पुलिस पर लगाए आरोप
Barmer, Barmer | Nov 19, 2025 बाड़मेर शहर की महात्मा गांधी उच्च माध्यमिक विद्यालय इन दिनों नशेड़ियों का अड्डा बनती जा रही है। आए दिन स्कूल में चोरी की घटनाएं हो रही हैं। बीती रात नशेड़ी चोरों ने लैब के ताले तोड़ कर सामान चुरा कर ले गए। प्रिसिंपल का आरोप है कि कई बार पुलिस थाने में शिकायत दी, लेकिन उस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। हमने पुलिस गश्त करने को लेकर भी चिट्ठी लिखी थी।